Search

 
 
 

हजारीबाग : ट्रेलर ने ऑटो व बस में मारी टक्कर, फल बेच रहे दुकानदार समेत दो की मौत, 12 घायल

हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटो परेज चौक में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए.
 

Ranchi/Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटो परेज चौक में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए.  मृतक की पहचान नीमडाडीह निवासी उदय सिंह के रूप में हुई है. वहीं एक अन्य व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. 

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर (ट्रक) का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक ऑटो और सागर बस (जेएच 02 बीटी 5683) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. 

 

इस दौरान सड़क किनारे फल बेच रहे उदय सिंह (45 वर्ष) ट्रेलर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है. 

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना के कारण चरही एनएच पर करीब दो घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में जुटी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना काफी भयावह थी और टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही