Ranchi : राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी एक ट्रेन की छत पर चढ़ने के दौरान व्यक्ति हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. करंट इतना जोरदार था कि व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया. और उसकी मौत हो गई.
एक व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़ गया था. जैसे ही वह ऊपर खड़ा हुआ, उसका शरीर ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गया. उसके चढ़ने के बाद एक तेज धमाका हुआ और व्यक्ति के शरीर में आग लग गई. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवानों ने घायल व्यक्ति को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा.
बताया जाता है कि इस व्यक्ति ने सुसाइड किया है. यह घटना तब घटी है जब रांची रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए खड़े थे. इस घटना के बाद संजय सेठ ने ट्रेन को हरी झंडी नहीं दिखाई और लोगों को संबोधन करने से मना कर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment