Search

 
 
 

Ranchi News: खनिज कानून से लेकर जातीय जनगणना की लड़ाई का कांग्रेस ने किया ऐलान

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक मंगलवार को विधानसभा सभागार में हुई. बैठक में छात्र आंदोलन, मतदाता सूची, खनिज कानून, विस्थापन, जातीय जनगणना और परिसीमन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
 
कांग्रेस कमिटी की बैठक

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक मंगलवार को विधानसभा सभागार में हुई. बैठक में छात्र आंदोलन, मतदाता सूची, खनिज कानून, विस्थापन, जातीय जनगणना और परिसीमन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

बैठक में पिछले 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्रियों और विधायकों को धन्यवाद दिया गया. कांग्रेस ने कहा कि छात्रों की मांगों को स्वीकार करना सरकार की लोकतांत्रिक संवेदनशीलता को दिखाता है.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी अध्ययन करेगी. इसके बाद सरकार को ठोस सुझाव दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.

 

के राजू ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं, उनकी पूरी सूची सभी बीएलए को दी जाएगी. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर उनका नाम दोबारा मतदाता सूची में जुड़वाने में मदद करेंगे.

 

कांग्रेस ने माइंस मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट एक्ट के खिलाफ झारखंड में आंदोलन करने का फैसला किया है. पार्टी का कहना है कि इस कानून से झारखंड को आर्थिक नुकसान हो सकता है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी आर्थिक नाकेबंदी जैसे कार्यक्रम से भी पीछे नहीं हटेगी.

 

कांग्रेस ने कहा कि झारखंड में लाखों लोग विस्थापन से प्रभावित हैं. पार्टी उनके अधिकारों के लिए सरकार के सामने अपनी मांग रखेगी. 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को पूरी तरह लागू करने पर भी जोर दिया जाएगा.

 

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि जातीय जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम नहीं रखा गया है. उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड को भी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए था. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भी आंदोलन करने की बात कही है.

 

कांग्रेस ने कहा कि अगर परिसीमन केवल जनसंख्या के आधार पर किया गया तो झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या कम हो सकती है. पार्टी ने इस मुद्दे पर भी संघर्ष की तैयारी की बात कही.

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि आने वाला समय झारखंड और कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के अधिकारों में कटौती कर रही है. कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सरकार और केंद्र के सामने अपनी बात रखती रहेगी.

 

बैठक में राजेश कच्छप, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ इरफान अंसारी सहित कांग्रेस के कई नेता, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही