Search

 
 
 

मांडर–चान्हो में कांग्रेस का ब्लॉक संवाद, मनरेगा–पेसा–SIR पर मंथन

Ranchi: मांडर और चान्हो प्रखंड में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस ने किया. कार्यक्रम में मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और SIR जैसे अहम मुद्दों पर कांग्रेस के BLA (बूथ लेवल एजेंट) के साथ गहन चर्चा और प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ता अब जनता के बीच जाने को तैयार दिखे.
 

Ranchi: मांडर और चान्हो प्रखंड में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस ने किया. कार्यक्रम में मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और SIR जैसे अहम मुद्दों पर कांग्रेस के BLA (बूथ लेवल एजेंट) के साथ गहन चर्चा और प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ता अब जनता के बीच जाने को तैयार दिखे.


चान्हो में शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की विशेष रूप से मौजूद रहे. आईसीसी की ओर से राहुल बल और अंजनी रंजन ने BLA को प्रशिक्षक के रूप में जरूरी जानकारियां दीं.


मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को संरक्षित करने के उद्देश्य से कांग्रेस सरकार ने वर्ष 1996 में पेसा कानून बनाया था, लेकिन झारखंड में 18 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद बीजेपी पेसा की नियमावली तक तय नहीं कर सकी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और RSS ने हमेशा पेसा कानून को उलझाए रखा ताकि ग्राम सभा को उसके अधिकार न मिल सकें.


उन्होंने कहा कि कांग्रेस–जेएमएम सरकार ने पेसा नियमावली लागू कर पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को मजबूती दी है और सामुदायिक संसाधनों पर ग्रामसभा के अधिकार को सुनिश्चित किया है. झारखंड देश का ऐसा राज्य है, जहां पेसा के तहत योजनाओं में ग्राम सभा से केवल परामर्श नहीं बल्कि सहमति लेना अनिवार्य है.


मनरेगा को लेकर मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में इस कानून को कमजोर करने का काम किया है. मनरेगा में किए गए बदलाव ग्रामीण रोजगार को खत्म कर पलायन को बढ़ावा दे रहे हैं. वहीं SIR के नाम पर लोगों को उनके वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है. कांग्रेस के BLA गांव-घर जाकर SIR की जटिलताओं को दूर करने में जनता का सहयोग करेंगे.


प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बीजेपी के षड्यंत्रों का जवाब देने की पूरी क्षमता है. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है गांव-गांव जाकर लोगों को पेसा कानून, CNT–SPT एक्ट, वोट के अधिकार और अन्य संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देने की। जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं और इसी खालीपन को भरने का काम कांग्रेस के BLA करेंगे.


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष इस्तियाक, शमीम अख्तर, दिलीप सिंह, मोहम्मद मुजीबुल्ला, शिव उरांव, महादेव उरांव, नसीम अंसारी, आबिद अंसारी, अजीत सिंह, सेराफिना मिंज, प्रियंका उरांव, तबारक खान, सरिता तिग्गा, जमील मल्लिक, इरशाद खान, मंगलेश्वर उरांव, आजाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही