Search

 
 
 

MMDR संशोधन के खिलाफ झारखंड में कांग्रेस का अभियान, 6 दिन के दौरे पर रहेंगे सिरिवेल्ला प्रसाद

Ranchi News: 7 सितंबर को वे रांची में MMDR संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ होने वाले राज्य स्तरीय धरना में शामिल होंगे. 8 सितंबर को रांची में पार्टी की अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे. 9 सितंबर को डॉ. प्रसाद रांची से नामकुम जाएंगे. यहां वे MMDR संशोधन के खिलाफ प्रखंड स्तरीय धरने में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वे वापस रांची लौटेंगे.
 
सिरिवेल्ला प्रसाद

Ranchi News: एआईसीसी सचिव और झारखंड के सह प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद 6 से 11 सितंबर तक झारखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे रांची समेत कई जिलों में MMDR संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ कांग्रेस के धरना कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दौरे की शुरुआत 6 सितंबर से होगी. डॉ. प्रसाद विजयवाड़ा से इंडिगो की फ्लाइट से रांची पहुंचेंगे. इसके बाद वे रांची में रात्रि विश्राम करेंगे.

 

7 सितंबर को वे रांची में MMDR संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ होने वाले राज्य स्तरीय धरना में शामिल होंगे. 8 सितंबर को रांची में पार्टी की अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

9 सितंबर को डॉ. प्रसाद रांची से नामकुम जाएंगे. यहां वे MMDR संशोधन के खिलाफ प्रखंड स्तरीय धरने में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वे वापस रांची लौटेंगे.

 

10 सितंबर को वे लातेहार जिले के हेरहंज पहुंचेंगे. यहां प्रखंड स्तरीय धरने में हिस्सा लेने के बाद गुमला जाएंगे और रात में वहीं रुकेंगे.

 

11 सितंबर को दौरे के अंतिम दिन डॉ. प्रसाद गुमला से बासिया पहुंचेंगे. यहां वे MMDR संशोधन अधिनियम के खिलाफ होने वाले प्रखंड स्तरीय धरने में शामिल होंगे. इसके बाद शाम को रांची लौट आएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही