Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर धनबाद में कांग्रेस का जश्न, पैदल मार्च निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Dhanbad : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद शनिवार को धनबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जश्न मनाया गया. गांधी सेवा सदन परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की. इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी सेवा सदन से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला गया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद शनिवार को धनबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जश्न मनाया गया. गांधी सेवा सदन परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की. इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी सेवा सदन से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला गया.


पैदल मार्च से पहले आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं, छात्रों और कांग्रेस के आंदोलन की जीत बताया. वक्ताओं ने कहा कि यह इस्तीफा छात्रों के लगातार संघर्ष और देशभर में उठी आवाज का परिणाम है. उनका आरोप था कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया और उनकी मांगों को पूरे देश में समर्थन मिला.


जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि यह देश के युवाओं और छात्रों की जीत है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने छात्रों के आंदोलन को गंभीरता से लेने के बजाय दमनात्मक रवैया अपनाया. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान कई छात्रों के घायल होने की घटनाएं सामने आईं जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए.


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जवाब देने की मांग की. 


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों की सभी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती और आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की जवाबदेही तय नहीं की जाती तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने दावा किया कि देशभर में छात्र और युवा अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही