Search

 
 
 

Ranchi : SIR पर भाजपा को कांग्रेस की चुनौती, राकेश सिन्हा बोले- मतदाता अधिकार पर जवाब दे

Ranchi News : राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल उठते ही भाजपा मुद्दे से ध्यान भटकाने लगती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) की सक्रियता पर सवाल उठाना मतदाताओं की समस्याओं का समाधान नहीं है. सरकारी अधिकारियों के माध्यम से SIR की प्रक्रिया चलने का अर्थ यह नहीं कि उसमें गड़बड़ी की आशंका नहीं हो सकती. लोकतंत्र में हर प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है.
 
राकेश सिन्हा (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड में SIR को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा से मतदाता सूची की पारदर्शिता और पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार पर जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नसीहत देने के बजाय भाजपा को मतदाताओं से जुड़े सवालों का तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल उठते ही भाजपा मुद्दे से ध्यान भटकाने लगती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) की सक्रियता पर सवाल उठाना मतदाताओं की समस्याओं का समाधान नहीं है. सरकारी अधिकारियों के माध्यम से SIR की प्रक्रिया चलने का अर्थ यह नहीं कि उसमें गड़बड़ी की आशंका नहीं हो सकती. लोकतंत्र में हर प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है.

 

शिकायतों के समाधान की मांग

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि SIR की प्रक्रिया पारदर्शी है, तो आवेदनों की स्थिति और शिकायतों के निपटारे से जुड़े तथ्य सामने आने चाहिए. फॉर्म-6 और फॉर्म-8 की सुविधा बताना पर्याप्त नहीं है. पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, आवेदन का नियमानुसार निपटारा करने और गलत तरीके से नाम हटाये जाने की शिकायतों पर कार्रवाई जरूरी है.

 

उन्होंने भाजपा की ओर से सोनिया गांधी और कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर उठाये गये पुराने मुद्दों पर भी सवाल किया. कहा कि पुराने आरोपों से मौजूदा SIR से जुड़े सवालों का जवाब नहीं मिलता. आरोपों के समर्थन में प्रमाण हैं, तो उन्हें संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष रखा जाना चाहिए.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं है. पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है. कांग्रेस पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाती रहेगी. भाजपा को आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों के आधार पर जवाब देना चाहिए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही