Search

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने किया विश्वासघात, निष्पक्ष जांच हो: भाकपा माले

Ranchi : भाकपा माले ने झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में इंडिया गठबंधन के दूसरे उम्मीदवार और कांग्रेस प्रत्याशी की हार को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विफलता की जिम्मेदारी लेने के बजाय सहयोगी दलों पर आरोप लगाकर जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रही है.
 
पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि गठबंधन के निर्णय के अनुसार माले के दोनों विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था और मतदान के बाद मतपत्रों का सत्यापन भी किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि परिणाम आते ही कांग्रेस नेताओं और पोलिंग एजेंट द्वारा माले और राजद पर लगाए गए आरोप यह संकेत देते हैं कि पहले से दूसरों पर दोष डालने की तैयारी थी.

माले नेताओं ने कांग्रेस से अपने विधायकों के मतदान की स्थिति सार्वजनिक करने और यह स्पष्ट करने की मांग की कि ऐसी स्थिति क्यों बनी. पार्टी ने इसे केवल गठबंधन ही नहीं बल्कि झारखंड की राजनीतिक प्रतिष्ठा के साथ भी विश्वासघात बताया.

पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने 2022 की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के अंदरूनी विरोधाभासों पर सवाल उठाए. वहीं, केंद्रीय कमिटी सदस्य गीत मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की गहन जांच कराने और गठबंधन की एकता को कमजोर करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही