Search

 
 
 

असम चुनाव में JMM के फैसले पर कांग्रेस की चिंता, कहा- आदिवासी वोट बंटने का खतरा

असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया. फैसले पर एक्शन लेते हुए झामुमो ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. JMM के जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि पार्टी ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं.
 

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया. फैसले पर एक्शन लेते हुए झामुमो ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. JMM के जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि पार्टी ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. असम विधानसभा चुनाव में झामुमो के उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस ने असम चुनाव में JMM के साथ गठबंधन के लिए गंभीर और सकारात्मक पहल की थी. कांग्रेस की ओर से JMM को 5 से 7 सीटों का प्रस्ताव दिया गया था और यह आश्वासन भी दिया गया था कि जिन सीटों पर JMM चुनाव लड़ेगी, वहां उसे कांग्रेस का पूरा संगठनात्मक समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा थी कि JMM के प्रतिनिधि असम विधानसभा तक पहुंचें.

 

हालांकि, JMM ने स्थानीय दलों के समर्थन के साथ 21 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. इस पर कांग्रेस ने कहा कि वह JMM के चुनावी नतीजों को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाना चाहती, लेकिन उसे चिंता है कि इस फैसले से आदिवासी वोटों का बंटवारा हो सकता है, जिससे उनकी एकजुट ताकत प्रभावित हो सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही