Search

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव : रायशुमारी करने पटमदा व बोड़ाम पहुंचे पर्यवेक्षक

पटमदा व बोड़ाम में हुई रायशुमारी में शामिल कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता.

Vishwajee Bhatt

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को पटमदा व बोडाम बोड़ाम प्रखंड में रायशुमारी की गई. बैठक में मुख्य अतिथि एआईसीसी पर्यवेक्षक अनन्त पटेल (विधायक), पीसीसी पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पीसीसी पर्यवेक्षक सुंदरी तिर्की, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए. अनंत पटेल ने प्रखंड पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विगत छह दिनों से संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी प्रखंड स्तर पर की जा रही है. इस पद पर जुझारू कार्यकर्ता की नियुक्ति की घोषणा प्रक्रिया के तहत एआईसीसी करेगी.

वन-टू-वन रायशुमारी में वरिष्ठ नेताओं ने दिए अपने विचार

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. पर्यवेक्षकों को परिसदन एवं प्रखंड क्षेत्र में वन-टू-वन रायशुमारी में प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों एवं प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचारों से अवगत कराया. संगठन सृजन अभियान का प्रबंधन कार्य जिला कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने सम्पादित किया.

बैठक में ये नेता व कार्यकार्ता रहे मौजूद

रायशुमारी के लिए हुई बैठक में वरिष्ठ नेता में प्रदेश प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो, फुलचांद महतो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, जिला महामंत्री किशनलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष पटमदा शिशुलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष बोडाम डॉ. मनोज कुमार महतो, लावा मंडल अध्यक्ष रघुनाथ भुईया, माधवपुर मंडल अध्यक्ष सुधांशु महतो, बलराम महतो, डोमेन चन्द्र महतो, दशरथ रजक, अरुण चन्द्र गोप, यादव महतो, क्षेत्रमोहन महतो, सूर्यनारायण महतो, चन्द्रमोहन महतो, विपुल कुमार महतो, विश्वनाथ गोराई, डोमन चन्द्र महतो, सुभाष चंद्र महतो, श्रवण कुमार महतो, सचिन महतो, अनिल महतो, अवनी महतो, लक्ष्मण गोराई, विश्वमित्र दास सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेस नेता राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, राजकिशोर यादव, प्रिंस सिंह, फ़िरोज खान, मनोज कुमार सिंह, केके शुक्ला, धर्मेन्द्र सोनकर, नलिनी सिन्हा आदि शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp