Search

 
 
 

साइबर ठगों ने बनाया धनबाद डीसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट, डीसी ने लोगों को किया सतर्क

डीसी ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग, प्रलोभन या लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर फेसबुक पर रिपोर्ट करें.
 

Dhanbad : साइबर ठगों ने धनबाद डीसी आदित्य रंजन के नाम व प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है. इस अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे हैं. फेसबुक मेसेंजर पर संदेश भी भेजे जा रहे हैं. इस संबंध में डीसी ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न दें.


 उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग, प्रलोभन या लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर फेसबुक पर रिपोर्ट करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या नजदीकी थाने में दर्ज कराई जा सकती है. डीसी ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. ताकि ठगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही