Search

कांग्रेस ने अनुशासन उल्लंघन पर 7 नेताओं को 3 साल के लिए निष्कासित किया

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति की अनुशासन समिति ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कड़ा निर्णय लेते हुए 7 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. समिति के चेयरमैन रामेश्वर उरांव के निर्देश पर महशर इमाम और सच्चिदानंद सिंह के साथ-साथ सिमडेगा जिले के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज और पतरस एक्का को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
 
जारी आदेश के अनुसार, महशर इमाम और सच्चिदानंद सिंह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए. इसको लेकर उन्हें 13 जनवरी 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. दोनों नेताओं ने 18 जनवरी 2026 को अपना जवाब दिया, लेकिन समिति ने उसे असंतोषजनक माना.

वहीं सिमडेगा जिले के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज और पतरस एक्का पर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप लगा. उनके द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण और जिला अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने पार्टी अनुशासन का पालन नहीं किया.

अनुशासन समिति ने इन सभी मामलों को कांग्रेस संविधान के अनुशासनात्मक नियमों की धारा 04 (क), (ख) और (ड़) का उल्लंघन मानते हुए सभी संबंधित नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 3 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही