Search

लातेहारः गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने कोर्ट से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार

सुजीत कुमार सिन्हा के अधिवक्ता सुनील कुमार ने लातेहार के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में विचाराधीन जीआर वाद संख्या 318/ 20 के तहत आवेदन देकर कहा है कि उनके मुवाक्किल को बेवजह एक जेल से दूसरे जेल में स्थानांतरण किया जा रहा है, जिससे उसकी जान-माल की क्षति होने की संभावना है.
 
Latehar : गैंगस्टर सुजीत कुमार सिन्हा ने कोर्ट से अपने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस संबंध में उसकी ओर से लातेहार के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन की अदालत में याचिका दाखिल की गई थी. अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए साहिबगंज जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगने का आदेश दिया है. सुजीत सिन्हा फिलहाल साहिबगंज जेल में बंद है.

सुजीत कुमार सिन्हा के अधिवक्ता सुनील कुमार ने लातेहार के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में विचाराधीन जीआर वाद संख्या 318/ 20 के तहत आवेदन देकर कहा है कि उनके मुवाक्किल को बेवजह एक जेल से दूसरे जेल में स्थानांतरण किया जा रहा है, जिससे उसकी जान-माल की क्षति होने की संभावना है.

अधिवक्ता ने अदालत से कहा कि जेल में बंद उनके मुवक्किल की जान-माल की हिफाजत की जवाबदेही सरकार की है. उनके मुवक्किल के परिजनों ने सूचना दी है कि सुजीत सिन्हा को साहिबगंज जेल से अन्यत्र भेजने की तैयारी चल रही है. रास्ते में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है. उनकी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने साहिबगंज जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही