Search

 
 
 

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, समय बढ़ाने की मांग, CEO ने दिया आश्वासन

झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर कांग्रेस ने चिंता जताई है. पार्टी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की. कांग्रेस ने कहा कि 27 जुलाई तक एएसडीडी सूची में मतदाताओं की संख्या 40,04,817 पहुंच गई है.
 

Ranchi: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर कांग्रेस ने चिंता जताई है. पार्टी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की. कांग्रेस ने कहा कि 27 जुलाई तक एएसडीडी सूची में मतदाताओं की संख्या 40,04,817 पहुंच गई है. पार्टी का कहना है कि इस सूची में सबसे ज्यादा संख्या लापता श्रेणी के मतदाताओं की है, जो चिंता का विषय है.

 

कांग्रेस के अनुसार, रांची, हटिया, कांके, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की संख्या 75 हजार से 1.15 लाख तक है. पार्टी ने कहा कि राज्य में डिजिटाइजेशन होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का इस श्रेणी में होना सवाल खड़े करता है. पार्टी ने यह भी कहा कि देवघर और दुमका में सावन मेला शुरू होने से आम लोगों और प्रशासन दोनों पर अतिरिक्त दबाव है. ऐसे समय में पुनरीक्षण का काम प्रभावित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें - 

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर बीएलओ फॉर्म लेने के बाद मतदाताओं को हस्ताक्षर वाली पावती रसीद नहीं दे रहे हैं. साथ ही अब तक अनमैपिंग सूची जारी नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है. कांग्रेस ने मांग की कि इन्यूमरेशन फेज के साथ-साथ नोटिस और सुनवाई की समय-सीमा भी बढ़ाई जाए.

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि 5 अगस्त 2026 के बाद 15 दिन का अतिरिक्त समय देने का प्रस्ताव केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा.

 

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, लाल प्रेम प्रकाशनाथ शाहदेव, सुनील सिंह और राजेश चंद्र राजू समेत अन्य नेता शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही