Search

 
 
 

विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पांच राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन

Lagatar Desk: उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन अजय माकन को बनाया गया है. कमेटी में असलम शेख और बीवी श्रीनिवास को सदस्य बनाया गया है. पंजाब की जिम्मेदारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को सौंपी गई है. उनके साथ सचिन सावंत और निवेदित अल्वा सदस्य होंगे.
 
कांग्रेस की बैठक

Lagatar Desk: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की. पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद गठित इन कमेटियों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर को शामिल किया गया है. सभी कमेटियां तत्काल प्रभाव से काम करेंगी.

इसे भी पढ़ें:

जारी सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन अजय माकन को बनाया गया है. कमेटी में असलम शेख और बीवी श्रीनिवास को सदस्य बनाया गया है. पंजाब की जिम्मेदारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को सौंपी गई है. उनके साथ सचिन सावंत और निवेदित अल्वा सदस्य होंगे.

 

वहीं, उत्तराखंड की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता दीपा दासमुंशी करेंगी. कमेटी में अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया को शामिल किया गया है. गोवा के लिए केजे जॉर्ज को चेयरपर्सन बनाया गया है. इसमें सतेज डी. पाटिल और शफी परम्बिल सदस्य होंगे.

 

मणिपुर की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बीएम संदीप को बनाया गया है. इसके अलावा हिबी ईडन और राजेश ठाकुर को सदस्य नियुक्त किया गया है.

 

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि संबंधित राज्यों के एआईसीसी महासचिव एवं प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता और प्रभारी महासचिव से जुड़े एआईसीसी सचिव इन कमेटियों के पदेन सदस्य होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही