Ranchi News: 7 सितंबर को लोकभवन के सामने होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए झारखंड कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. इसी को लेकर रांची स्थित कांग्रेस भवन में किसान कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद रहे. राज्य के सभी जिलों से किसान कांग्रेस के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. इस दौरान 7 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें -
कांग्रेस की ओर से भगवान श्री राम के मंदिर के नाम पर चंदा चोरी के आरोप और MMDR संशोधन अधिनियम, 2026 का विरोध किया जा रहा है. पार्टी का कहना है कि इस कानून से झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकार प्रभावित हो सकते हैं.
बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रदर्शन में शामिल कराने और कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में लोगों के बीच जाकर कार्यक्रम की जानकारी देने की जिम्मेदारी भी दी गई.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों, आदिवासियों और झारखंड के अधिकारों के लिए पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा. पार्टी ने कहा कि झारखंड के अधिकारों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

