Search

कांग्रेस अब के. राजू के बचाव में उतरी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा ने किया पोस्ट

Ranchi: कांग्रेस कोटे की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस प्रभारी के राजू के बचाव में उतरी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि कुछ लोग हमारे आदरणीय झारखंड प्रभारी श्री के. राजू पर अनर्गल और भ्रामक टिप्पणियां कर रहे हैं. शायद उन्हें यह जानकारी नहीं है कि के. राजू का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है.
 
मनरेगा, सूचना का अधिकार (RTI), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास कानून जैसे ऐतिहासिक जनकल्याणकारी प्रयासों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका योगदान असाधारण है.

के. राजू जी की पहचान किसी पद से नहीं, बल्कि उनके कार्यों, संघर्षों और जनसेवा के प्रति समर्पण से है. ऐसे व्यक्तित्व पर टिप्पणी करने से पहले उनके योगदान और उपलब्धियों का अध्ययन कर लेना चाहिए. हम सभी कांग्रेसजन उनके नेतृत्व, अनुभव और प्रतिबद्धता पर गर्व करते हैं.

बिना किसी तथ्य और प्रमाण के झूठ बोलने वाले लोग अपनी सोच और विश्वसनीयता का स्वयं परिचय दे देते हैं. जिनके पास न कोई सिद्धांत हो, न समाज के प्रति प्रतिबद्धता और न ही सार्वजनिक जीवन की गरिमा का सम्मान, वे केवल शोर पैदा कर सकते हैं, समाज का नेतृत्व नहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही