Search

 
 
 

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, झारखंड की वित्तीय स्थिति को बताया मजबूत...

झारखंड में वित्तीय प्रबंधन और कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर भाजपा के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीति आयोग  के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक-2026 ने साफ कर दिया है कि राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत है.
 

Ranchi :  झारखंड में वित्तीय प्रबंधन और कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर भाजपा के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नीति आयोग  के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक-2026 ने साफ कर दिया है कि राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत है.

 

राकेश सिन्हा के अनुसार, इस सूचकांक में झारखंड देशभर में तीसरे स्थान पर है. जबकि भाजपा शासित बड़े राज्य गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पीछे रह गए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे में राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाना पूरी तरह राजनीतिक प्रेरित है. 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के वेतनमान में हर वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीने में थोड़ी देरी होना सामान्य प्रक्रिया रही है. राकेश सिन्हा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को वित्तीय व्यवस्था की समझ नहीं है और वह केवल भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है.

 

मीडिया प्रभारी ने दावा किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं को हमेशा प्राथमिकता देती रही है. उन्होंने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाया कि जीएसटी मुआवजा, केंद्रीय अनुदान और अन्य वित्तीय हिस्सेदारी में झारखंड के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.

 

कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा अपनी विफलताओं और जनता से किए वादों को पूरा न कर पाने की नाकामी छिपाने के लिए महंगाई, बेरोजगारी, गैस संकट और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने हेतु इस प्रकार के आरोप लगाती रहती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही