Search

 
 
 

Jamtara News: SIR को लेकर कांग्रेस की आपात बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जामताड़ा स्थित स्वास्थ्य मंत्री आवास में कांग्रेस की आपात बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया.
 

Jamtara: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जामताड़ा स्थित स्वास्थ्य मंत्री आवास में कांग्रेस की आपात बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जामताड़ा विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, BLA-2 और कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में SIR प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई. पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू ने कहा कि 30 जून से कार्यकर्ताओं की असली परीक्षा शुरू होगी.

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक माह तक पूरी तरह संगठन और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की जिम्मेदारी निभाए और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल पार्टी नेतृत्व को दें.

 

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा SIR प्रक्रिया का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम बने रहना लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए जरूरी है, इसलिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा.

 

विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक बूथ पर निगरानी रखेगी ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित तरीके से न हटाया जाए. जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा और कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे ने भी मतदाता अधिकारों की रक्षा को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

 

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी पूरी मजबूती से काम करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही