Search

 
 
 

Hazaribagh News: कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक, के.राजू ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

Hazaribagh News: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम के सभागार में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश भाई पटेल ने की.
 
कांग्रेस की समीक्षा बैठक

Hazaribagh News: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम के सभागार में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश भाई पटेल ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के निरंतर सम्पर्क पर निर्भर करती है. उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय व सामंजस्य के साथ काम कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सकता है.

हजारीबाग की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड व पंचायत स्तर तक पार्टी के गतिविधियों को प्रभावी बनाना जरूरी है. विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मतदाता से संपर्क व निरिक्षण के दौरान कार्यक्रमों प्राप्त अनुभवों के और सुझावों को संगठनात्मक कार्य योजनाओं मे शामिल किया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: 

खिजरी विधायक सह लोकसभा के प्रभारी राजेश कच्छप नें कहा कि मंहगाई, बेरोजगार, स्वास्थ्य जन सुविधाओं, स्थानीय विकास सहित आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उन्हें प्रभावी तरीके से सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखने पर जोर दिया.

 

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने से भी कांग्रेस के संगठन को मजबूत और शसक्त बनाया जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ विधायक ममता देवी जबकी धन्यवाद ज्ञापन लोकसभा के सह प्रभारी अजय सिंह ने किया.
 

समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, हजारीबाग विधानसभा प्रभारी मुन्ना पासवान, बरही विधानसभा प्रभारी मनिषा टोप्पो, मांडू विधानसभा प्रभारी रेणू कुशवाहा, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार समेत सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण जिला के उपाध्यक्षगण प्रखंड के अध्यक्षगण के अतिरिक्त सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही