Ranchi : रांची के नामकुम क्षेत्र में आयोजित संगठनात्मक बैठक में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं, युवाओं के साथ संवाद किया. बैठक में रांची नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर महापौर पद की उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई.
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, डिप्टी सीएलपी एवं खिजरी विधायक राकेश कच्छप, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और मीडिया प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को नेताओं ने रमा खलखो के प्रति जनसमर्थन का संकेत बताया.
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह चुनाव रांची के भविष्य और विकास की दिशा तय करने वाला है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने और पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया.नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से रमा खलखो भारी मतों से विजयी होंगी और रांची को संवेदनशील व जवाबदेह नेतृत्व मिलेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment