Search

 
 
 

सीतामढ़ी: किराना व्यवसायी के घर डकैती, सोना-चांदी व नकद उड़ा ले गए

बिहार से एक डकैती की खबर आ रही है. जहां डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर जेवरात व सोने की लूट की.
 

Sitamarhi : बिहार से एक डकैती की खबर आ रही है. जहां डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर जेवरात व सोने की लूट की. ताजा मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा का है जहां शुक्रवार की देर रात करीब 10-15 की संख्या में आए नकाबपोश डकैतों ने रामा शंकर गुप्ता के घर में धावा बोल दिया. 

 

रामा शंकर किराने की दुकान चलाते है. डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर कारोबारी को पीटा और अलमारी की चाभी छीन ली. इसके बाद उन लोगों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकद लूट लिए. 

 

घर वालों ने मदद के लिए गांव वालों को आवाज लगाई, गांव के लोग उन लोगों को पकड़ने के लिए भागे तभी डकैतों ने गांव वालों की तरफ बम फेंक दिया. जिससे लोग वही रुक गए और आगे जाने की हिम्मत न कर सके. डकैत नेपाल सीमा की ओर भाग गए. घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल.

 

डकैतों ने दूसरी बार किराना व्यापारी को अपना निशाना बनाया है. जानकारी के अनुसार साल 2017 में भी रामा शंकर के घर पर डकैती हुई थी. उस वक्त भी कोई पकड़ में नहीं आया था.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से अपराधियों के बारे में पता लगा रही है. चौक-चौराहे में लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही