Search

 
 
 

कांग्रेस प्रभारी के. राजू 2 से 6 जुलाई तक झारखंड दौरे पर

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू 2 जुलाई से 6 जुलाई तक झारखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कई जिलों का दौरा कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.
 

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू 2 जुलाई से 6 जुलाई तक झारखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कई जिलों का दौरा कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.

 

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि के. राजू रांची, लातेहार, पलामू, रामगढ़ और हजारीबाग का दौरा करेंगे. वह पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों, जीपीसीसी सदस्यों और जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ बैठक करेंगे.

 

बैठकों में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने और आने वाले राजनीतिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी. दौरे के दौरान के. राजू विभिन्न गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मुलाकात करेंगे.

 

5 जुलाई को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक होगी. इसमें एसआईआर समिति के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों व विभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही