Search

 
 
 

असम चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तेज, बंधु तिर्की बने सीनियर ऑब्जर्वर

Ranchi:  असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संगठन ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को असम चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है.
 

Ranchi:  असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संगठन ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को असम चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है. इस सिलसिले में बंधु तिर्की इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं.


शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ असम चुनाव को लेकर विस्तृत बैठक हुई. बैठक में असम की प्रत्येक विधानसभा सीट की सामाजिक, राजनीतिक और भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई.
बंधु तिर्की ने बताया कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनावी समर में उतरने की तैयारी कर चुकी है. संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा दिए गए सुझावों को जमीन पर उतारते हुए कांग्रेस असम में नई ऊर्जा के साथ जनता को गोलबंद करेगी. 


विशेष रूप से टी ट्राइब्स के मुद्दों -जैसे उन्हें एसटी का दर्जा दिलाने और जमीन का पट्टा देने को कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी.
इसके साथ ही कांग्रेस असम के स्थानीय मुद्दों को सामने लाने और भाजपा द्वारा समाज को बांटने की कथित साजिशों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेगी.


दिल्ली दौरे के दौरान बंधु तिर्की ने पश्चिम बंगाल के सीनियर ऑब्जर्वर प्रकाश जोशी, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से भी मुलाकात की. इस दौरान आगामी असम चुनाव को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही