Search

 
 
 

जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: जानिए महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा पैटर्न

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं. परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. इस वर्ष परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका के माध्यम से ली जाएगी.
 

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं. परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. इस वर्ष परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका के माध्यम से ली जाएगी. छात्रों को अलग से ओएमआर शीट नहीं दी जाएगी. बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर भी उत्तर पुस्तिका में ही लिखने होंगे.


परीक्षा का समय और पैटर्न


•    परीक्षा समय: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
•    प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय
•    परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका के माध्यम से ली जाएगी


अंकों का विवरण


•    30% अंक–बहुविकल्पीय प्रश्न
•    50% अंक–लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
•    20% अंक–आंतरिक मूल्यांकन

 

प्रैक्टिकल और वाइवा


•    प्रैक्टिकल और वाइवा: 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच ली जाएगी. 
•    प्रधानाचार्य जैक की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
•    छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड प्राप्त कर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना होगा

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही