Search

 
 
 

कांग्रेस भ्रष्टाचार पर शर्म नहीं बल्कि जश्न मनाती है - प्रतुल शाहदेव

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बेल मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है. इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार पर शर्म नहीं बल्कि जश्न मनाती है. जिस मामले में झारखंड की जनता जवाब मांग रही है
 

Ranchi: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बेल मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है. इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार पर शर्म नहीं बल्कि जश्न मनाती है. जिस मामले में झारखंड की जनता जवाब मांग रही है उस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पार्टी के कार्यकर्ता मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस के मंत्री जेल गए थे और केस में देरी होने के कारण उन्हें बेल मिला है. लेकिन कांग्रेस नेताओं का उत्सव मनाना यह दिखाता है कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि उसके समर्थन में खड़ी है. ये वो कांग्रेस नहीं हैं, जो गांधी के सिद्धांतों पर चलें बल्कि ये तो राहुल गांधी की कांग्रेस है.

 

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेताओं के समर्थन में जश्न मनाना लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा दोनों के खिलाफ है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही