Search

 
 
 

लापता अदिति के परिजनों ने किया कोकर चौक पर प्रदर्शन, जांच तेज करने की मांग

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली से पांच दिन पहले लापता हुई 18 महीने की बच्ची का अब तक पता नहीं चला है. बच्ची के परिजनों ने 13 मई को कोकर चौक पर प्रदर्शन किया. परिजनों की मांग है कि प्रशासन बच्ची को खोजने की कार्रवाई में तेजी लाए. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे बच्ची के परिजन व उनके साथ आये लोग हाथ में बैनर लिया हुआ था.
 

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली से पांच दिन पहले लापता हुई 18 महीने की बच्ची का अब तक पता नहीं चला है. बच्ची के परिजनों ने 13 मई को कोकर चौक पर प्रदर्शन किया. परिजनों की मांग है कि प्रशासन बच्ची को खोजने की कार्रवाई में तेजी लाए.


जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे बच्ची के परिजन व उनके साथ आये लोग हाथ में बैनर लिया हुआ था. जिसमें अदिति की तस्वीर के साथ उसके बारे में जानकारी दी गई थी और प्रशासन से इंसाफ की मांग की गई थी. प्रदर्शन करने वालों की संख्या 100 के करीब थी. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि बच्ची को लगातार खोजने की प्रयास किया जा रहा है. 

Uploaded Image


उल्लेखनीय है कि 12 मई को बच्ची के घर के बगल के नाले में एक शव का टुकड़ा मिला था. जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि अदिति की मौत हो चुकी है. हालांकि बाद में पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाले से मिले शव के टुकड़े की फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि जो टुकड़ा मिला है, वह अदिति की है या किसी और की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही