Search

 
 
 

कांग्रेस ने योगेंद्र साव को भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा

Ranchi News : अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि योगेंद्र साव पर पार्टी अनुशासन के उल्लंघन का आरोप है. समिति ने उनसे पूछा है कि पार्टी संविधान के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए.
 
योगेंद्र साव (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी ने उनसे तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब देने और खुद उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि योगेंद्र साव पर पार्टी अनुशासन के उल्लंघन का आरोप है. समिति ने उनसे पूछा है कि पार्टी संविधान के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए.

 

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव को पहले भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में निष्कासित किया गया था. बाद में पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को देखते हुए निष्कासन का फैसला वापस ले लिया था.

 

नोटिस में कहा गया है कि हाल में मीडिया के माध्यम से योगेंद्र साव की ओर से दिए गए कुछ बयानों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. कांग्रेस के अनुसार, इन बयानों को पार्टी के सिद्धांतों और नेतृत्व के निर्देशों के खिलाफ माना गया है.

 

अनुशासन समिति ने कहा है कि इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति से पार्टी संगठन की छवि प्रभावित होती है. इसी को लेकर योगेंद्र साव से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

 

पार्टी ने यह भी कहा है कि कांग्रेस में विचार रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन संगठनात्मक अनुशासन का पालन करना भी जरूरी है. पार्टी मंच के बाहर दिए गए ऐसे सार्वजनिक बयान, जो पार्टी की घोषित नीति, सिद्धांत या नेतृत्व के निर्देशों से अलग हों, उन्हें संगठन के स्तर पर गंभीरता से लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही