Search

 
 
 

MMDR संशोधन के खिलाफ 27 अगस्त से कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, सड़क से संसद तक विरोध

Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके बाद 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष राज्य स्तरीय धरना होगा.
 

Ranchi News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार के MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस राज्य में चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज और राज्य के अधिकारों से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी. कांग्रेस 27 अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगी.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके बाद 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष राज्य स्तरीय धरना होगा. 9 से 16 सितंबर के बीच सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 16 सितंबर के बाद आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि MMDR संशोधन विधेयक के जरिए राज्यों के खनिजों पर सेस लगाने के अधिकार को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2024-25 में खनिज से झारखंड को करीब 1380 करोड़ रुपये और 2025-26 में 7487.91 करोड़ रुपये की आय हुई. इस राशि से राज्य की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को वित्तीय मदद मिली है. सेस का अधिकार समाप्त होने से स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन और मंईयां सम्मान जैसी योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका है.

 

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जमीन और खनिज झारखंड का है, जबकि प्रदूषण और विस्थापन का दर्द भी राज्य के लोग झेलते हैं. ऐसे में खनिज नीति से जुड़े फैसले केंद्र की ओर से थोपना संघीय ढांचे के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्यों को सेस लगाने का अधिकार दिया गया था, फिर केंद्र सरकार इस अधिकार पर रोक लगाने का प्रयास क्यों कर रही है.

 

उन्होंने दावा किया कि विधेयक में संशोधन के बाद झारखंड को सालाना करीब 14,656 करोड़ रुपये के नुकसान का अंदेशा है. साथ ही खनन क्षेत्र की सीमा बढ़ाने से विस्थापन की समस्या और गंभीर होने की बात कही.

 

कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों को भी आंदोलन का मुद्दा बनाने की बात कही. केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया कि चंदा चोरी मामले की जांच में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को भी प्रखंड स्तर तक ले जाकर जनता के सामने भाजपा की नीतियों को उजागर करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही