Search

 
 
 

BJP स्थापना दिवस पर कांग्रेस हमलावर, कहा-यह दिन लोकतंत्र व सामाजिक सौहार्द पर हमलों की याद दिलाता

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक राजनीतिक दल के गठन का प्रतीक नहीं है, बल्कि बीते कुछ वर्षों में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों पर हुए हमलों की भी याद दिलाता है.
 

Ranchi :  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक राजनीतिक दल के गठन का प्रतीक नहीं है, बल्कि बीते कुछ वर्षों में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों पर हुए हमलों की भी याद दिलाता है.


सिन्हा ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अपने मूल सिद्धांतों राष्ट्रवाद, सुशासन और पारदर्शिता से पूरी तरह भटक चुकी है. उन्होंने कहा कि आज भाजपा की राजनीति विभाजन, ध्रुवीकरण और सत्ता के केंद्रीकरण तक सीमित हो गई है.

 


आर्थिक मुद्दों पर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है. सिन्हा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है. बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई आम जनता की कमर तोड़ रही है और छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारी भारी दबाव में हैं.  इसके बावजूद केंद्र सरकार जमीनी मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल प्रचार और इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति में लगी हुई है.

 


कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है. साथ ही सामाजिक ताने-बाने पर चिंता जताते हुए कहा गया कि भाजपा की नीतियों से देश में भाईचारे और एकता को नुकसान पहुंचा है. धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने की कोशिशें बढ़ी हैं, जो देश की समावेशी संस्कृति के लिए खतरा हैं. 

 

किसानों, युवाओं और मजदूरों के मुद्दों पर भी कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है. .कहा है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और मजदूर वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है.

 

कांग्रेस ने भाजपा से अपील की कि वह नफरत और विभाजन की राजनीति छोड़कर विकास, रोजगार और सामाजिक सद्भाव की दिशा में काम करे, ताकि देश एक मजबूत और समावेशी भविष्य की ओर बढ़ सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही