Search

 
 
 

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.
 
सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी नेता

New Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

इसे भी पढ़ें:

इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है. स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका हमेशा देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी.

 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णय भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हैं. देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद किया जाएगा.

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के विचारों और आदर्शों को अपनाते हुए लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में सतीश पॉल मुंजनी, गजेंद्र सिंह और शांतनु मिश्रा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही