Search

 
 
 

राज्यसभा रण में कांग्रेस का बड़ा दावा, भाजपा के भीतर बगावत के संकेत

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संख्या बल में पीछे रहने के बावजूद नैतिकता की बात करना भाजपा को शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने वाली भाजपा अब राजनीतिक सुचिता का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रही है.
 

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संख्या बल में पीछे रहने के बावजूद नैतिकता की बात करना भाजपा को शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने वाली भाजपा अब राजनीतिक सुचिता का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रही है.


सोनाल शांति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उसके विधायकों को पिछले दो दिनों से एक साथ क्यों रखा गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर असंतोष है और राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिए जाने से कई विधायक नाराज हैं.


उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और लगातार पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं. कांग्रेस के विधायक, नेता और झारखंड प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में नियमित बैठकें हो रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कैंप में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के आने पर कोई रोक नहीं है, जबकि भाजपा ने अपने ठहराव स्थल पर मीडिया और कार्यकर्ताओं की आवाजाही सीमित कर दी है.


कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा और भाजपा को करारा राजनीतिक संदेश मिलेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता और जनप्रतिनिधि राज्य की अस्मिता, स्वाभिमान और जनहित के मुद्दों के साथ खड़े हैं.


सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के सहारे राजनीति कर रही है, जबकि महागठबंधन जनता के मुद्दों को लेकर एकजुट है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा चुनाव के नतीजे भाजपा की रणनीति और दावों को गलत साबित करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही