Search

 
 
 

Ranchi News: सम्मान फाउंडेशन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म, जल्द बहाल हो एम्बुलेंस सेवा की रफ्तार-संघ

झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने 108 एम्बुलेंस सेवा के संचालन में अनियमितताओं को लेकर वर्तमान सेवा प्रदाता संस्था सम्मान फाउंडेशन का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने की कार्रवाई का स्वागत किया है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने 108 एम्बुलेंस सेवा के संचालन में अनियमितताओं को लेकर वर्तमान सेवा प्रदाता संस्था सम्मान फाउंडेशन का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने की कार्रवाई का स्वागत किया है. संघ ने इस निर्णय के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है.

 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि राज्य में कई एम्बुलेंस तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी हैं. डीजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है और कर्मचारियों का अप्रैल 2026 से वेतन भी लंबित है. साथ ही उपस्थिति में कटौती के कारण कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

संघ ने मांग की है कि नई सेवा प्रदाता संस्था के चयन से पहले उसके कार्य अनुभव, वित्तीय स्थिति और श्रम कानूनों के पालन की जांच की जाए. साथ ही वर्षों से कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को सेवा में प्राथमिकता दी जाए. नीरज तिवारी ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा आम लोगों के लिए जीवनरक्षक सेवा है, इसलिए सरकार जल्द सक्षम और पारदर्शी संस्था का चयन कर सेवा को सुचारू बनाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही