Search

 
 
 

Ranchi News: रांची यूनिवर्सिटी के पीजी हॉस्टल में कर्मचारियों का अवैध कब्जा, छात्रावास खाली करने के निर्देश

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी छात्रावास में अनधिकृत रूप से रह रहे कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर छात्रावास खाली करने का निर्देश जारी किया है. कुलपति के आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी कर्मचारी जो बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और वैध आवंटन आदेश के छात्रावास में निवास कर रहे हैं
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी छात्रावास में अनधिकृत रूप से रह रहे कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर छात्रावास खाली करने का निर्देश जारी किया है. कुलपति के आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी कर्मचारी जो बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और वैध आवंटन आदेश के छात्रावास में निवास कर रहे हैं, उनका रहना संस्थान के नियमों के विरुद्ध माना जाएगा.

 

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि संबंधित कर्मचारी 25 जून 2026 तक छात्रावास को पूरी तरह खाली कर उसकी चाबी सीसीडीसी कार्यालय में जमा करें. सूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर छात्रावास खाली नहीं करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध संस्थान के नियमों के अनुसार प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, बिना किसी अतिरिक्त सूचना के परिसर से बेदखली की कार्रवाई भी की जा सकती है.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्देशों का समय पर पालन सुनिश्चित करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही