Search

 
 
 

Saraikela: गैरेज चौक स्थित शराब दुकान का औचक निरीक्षण, स्टॉक व दस्तावेज की हुई जांच

पायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक विजय क्षितिज मिंज ने बुधवाह को सरायकेला नगर क्षेत्र के गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी खुदरा शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकान में रखे गए मदिरा उत्पादों के स्टॉक, विक्रय दस्तावेज, मूल्य सूची एवं अन्य संबंधित कागजातों की गहन जांच की गई.
 

Saraikela-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक विजय क्षितिज मिंज ने बुधवाह को सरायकेला नगर क्षेत्र के गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी खुदरा शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकान में रखे गए मदिरा उत्पादों के स्टॉक, विक्रय दस्तावेज, मूल्य सूची एवं अन्य संबंधित कागजातों की गहन जांच की गई.

 

जांच के क्रम में सभी स्टॉक एवं विक्रय कागजात अपडेट तथा विभागीय नियमों के अनुरूप पाए गए. साथ ही मूल्य सूची एवं विक्रय दरों का भी सत्यापन किया गया, जिसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली. इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्राहकों से भी उत्पादों की उपलब्धता एवं मूल्य को लेकर जानकारी ली गई, जिस पर उन्होंने बताया कि सभी मदिरा उत्पाद निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

 

उत्पाद अधीक्षक ने दुकान प्रबंधन को निर्देश दिया कि विभागीय प्रावधानों एवं लाइसेंस शर्तों का पूर्ण रूप से पालन करें, साथ ही मूल्य सूची को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखा जाए. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराया जाए. 


उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में पारदर्शी मदिरा विक्रय व्यवस्था, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा तथा नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही