Search

 
 
 

चाईबासा में कांग्रेस का मेगा ट्रेनिंग कैंप, 31 मार्च को राहुल गांधी की मौजूदगी में होगा समापन

Ranchi: कांग्रेस पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए झारखंड में बड़ा कदम उठाने जा रही है. संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड और ओडिशा के नवचयनित जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 22 मार्च से 31 मार्च तक चाईबासा स्थित टीआरटीसी में किया जाएगा.
 

Ranchi: कांग्रेस पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए झारखंड में बड़ा कदम उठाने जा रही है. संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड और ओडिशा के नवचयनित जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 22 मार्च से 31 मार्च तक चाईबासा स्थित टीआरटीसी में किया जाएगा.इस प्रशिक्षण शिविर का समापन 31 मार्च को होगा, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति रहेगी.

 

संगठन मजबूती पर खास फोकस


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है.शिविर में जिला अध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा ,संगठनात्मक ढांचे की मजबूती , कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय ,नेतृत्व क्षमता का विकास ,जमीनी मुद्दों की पहचान और समाधान  जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

फील्ड विजिट से जमीनी समझ


शिविर के दौरान दो दिन का फील्ड विजिट भी रखा गया है. इस दौरान जिला अध्यक्ष क्षेत्र में जाकर आम लोगों से संवाद करेंगे, जिससे उन्हें जमीनी समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों की बेहतर समझ मिल सकेगा.

 

कई वरिष्ठ नेता देंगे प्रशिक्षण


इस शिविर में ओडिशा के 35 और झारखंड के 25 जिला अध्यक्ष भाग लेंगे. साथ ही कई वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन देंगे, जिनमें अजय कुमार लल्लू ,भक्त चरण दास,शशिकांत सेंथिल के राजू  प्रमुख हैं. इसके अलावा झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक भी प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हैं. जिसमें - प्रदीप यादव ,राधा कृष्ण किशोर ,इरफान अंसारी,दीपिका पांडेय सिंह बंधु तिर्की का नाम शामिल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही