Search

 
 
 

Hazaribagh News: कांग्रेस ओबीसी मोर्चा लोकभवन घेराव 16 सितंबर को, आबादी के अनुपात में आरक्षण की मांग

Hazaribagh News: कांग्रेस पार्टी ओबीसी समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है. बिनोद कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज को उसकी आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की मांग कर रही है.
 
कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की प्रेस वार्ता

Hazaribagh News: जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए अलग कॉलम निर्धारित करने और आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. 

इसे भी पढ़ें: 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी समाज को ठगने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत किया गया था. आज ओबीसी समाज ठगा महसूस कर रहा है. 

 

कांग्रेस पार्टी ओबीसी समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है. बिनोद कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज को उसकी आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की मांग कर रही है. इसी मांग को लेकर 16 सितंबर को लोकभवन का घेराव किया जाएगा. 

 

हजारीबाग से हजारों की संख्या में ओबीसी समाज के लोग रांची पहुंचेंगे और लोकभवन का घेराव करेंगे. हमारा एक ही मांग है की जनगणना में सभी ओबीसी जातियों के लिए अलग कलम हो जिससे पता चल सके कि ओबीसी के किस जाति की कितनी आबादी है. 

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस ओबीसी समाज को उसकी जनसंख्या के अनुरूप आरक्षण और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है. आबादी के अनुसार आरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है. 

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में राजभवन घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें हजारीबाग समेत पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. 

 

प्रेस वार्ता को ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, प्रकाश कुमार, मनोज नारायण भगत और ओमप्रकाश गोप ने भी संबोधित किया. मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला, बेबी देवी, अजय गोप समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही