Search

 
 
 

गिरिडीह में SIR पर कांग्रेस मुस्तैद, जिलाध्यक्ष ने BLA को पढ़ाया सतर्कता का पाठ

जिला कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार को पीरटांड प्रखंड के मधुबन में प्रखंड संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आगामी विशेष गहन संशोधन (SIR) के लिए नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षित किया.
 

Giridih: जिला कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार को पीरटांड प्रखंड के मधुबन में प्रखंड संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आगामी विशेष गहन संशोधन (SIR) के लिए नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षित किया.

 

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सरकारी बीएलओ के साथ समन्वय कर कोई भी मतदान योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे और सभी पात्र मतदाताओं को नई सूची में शामिल किया जाए.

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के हितों की रक्षा पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी हर बूथ पर सतर्कता बरतेगी ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष रहे.

 

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व गिरिडीह विधानसभा प्रभारी मोहम्मद शमीम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए, मनरेगा कानून समाप्त करने की आलोचना की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे को जनता तक पहुंचने का निर्देश दिया. उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने बीएलए को सतर्क रहने की सलाह दी ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो और चुनाव प्रक्रिया से कोई वंचित न रहे.

 

कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी, सोनाराम टुडू, राजकुमार सिंह, मंसूर अंसारी, एजाज अहमद, गोपीन मांझी, इस्माइल अंसारी, शौकत अंसारी, मोहम्मद एजाज अंसारी, नीतू कुमारी, रोहिणी कुमारी, राजेश हेंब्रम, सुशील कुमार मुरमू, नितिन मुर्मू, दशरथ किस्कू, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार यादव, अतुल कुमार, विक्की कुमार तुरी, चंदन कुमार तुरी, इसाक अंसारी, गुलाम मुस्तफा, विष्णु मरांडी, लाल मोहम्मद शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही