Search

 
 
 

पलामू: 840 लीटर अवैध स्पिरिट लदा पिकअप वैन जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब स्पिरिट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्तरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर 840 लीटर अवैध स्पिरिट के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है
 

Palamu: अवैध शराब स्पिरिट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्तरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर 840 लीटर अवैध स्पिरिट के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एस्कॉर्ट कर रही कार का चालक फरार हो गया.

 

गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पकड़ा वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर छत्तरपुर-जपला मुख्य पथ पर स्थित एक शराब दुकान के समीप छापेमारी की गई. सूचना थी कि एक सफेद पिकअप वाहन में अवैध स्पिरिट लोड कर बिहार ले जाया जा रहा है और एक स्विफ्ट कार उसे एस्कॉर्ट कर रही है. पुलिस टीम को देखते ही स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.

 

24 डब्बों में 840 लीटर स्पिरिट, कागजात नहीं

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 24 डब्बों में करीब 840 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद किया गया. आरोपियों के पास किसी प्रकार का वैध कागजात नहीं मिला. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि स्पिरिट को अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा था.

 

कार से एस्कॉर्ट कर रहे लोगों की तलाश जारी

छत्तरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में अमन कुमार (18), शंकर दयाल (24), पियूष सिंह (27), प्रिस कुमार (19), अमन कुमार (22) और विकास कुमार (24) शामिल हैं, जो सभी औरंगाबाद (बिहार) के निवासी हैं. पुलिस फरार स्विफ्ट कार चालक व मालिक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही