Search

 
 
 

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

Ranchi News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और आम लोगों के मुद्दे उठा रहे हैं. इसी वजह से भाजपा उन्हें निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि FIR और सरकारी दबाव से राहुल गांधी की आवाज नहीं दबाई जा सकती.
 
केंद्र सरकार का पुतला दहन

Ranchi News : राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को रांची में प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला गया. इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

 

अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया. कांग्रेस नेताओं ने FIR को राजनीतिक साजिश बताते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताया.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और आम लोगों के मुद्दे उठा रहे हैं. इसी वजह से भाजपा उन्हें निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि FIR और सरकारी दबाव से राहुल गांधी की आवाज नहीं दबाई जा सकती.

 

कमलेश ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए. अगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सामाजिक सौहार्द या संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ कोई काम किया है, तो उनके खिलाफ भी FIR दर्ज होनी चाहिए. दोहरा कानून नहीं चलेगा.

 

झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से डर गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों और मुकदमों के जरिए विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है.

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और झारखंड कांग्रेस उनके साथ खड़ी है.

 

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जब तक संविधान और लोकतंत्र पर हमला जारी रहेगा, कांग्रेस का आंदोलन भी जारी रहेगा. कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि राहुल गांधी को निशाना बनाना जनता की आवाज को निशाना बनाने जैसा है.

 

प्रदर्शन में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, राजेश गुप्ता छोटू समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही