Search

 
 
 

बेटी बचाओ के नारे पर कांग्रेस का सवाल, जमुई घटना के बाद सीएम से इस्तीफा मांगा

Ranchi News: राकेश सिन्हा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सड़क पर नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी की घटना सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाती है. मुख्यमंत्री को केवल बयान देने के बजाय इस घटना की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए. उन्होंने भाजपा के बेटी बचाओ और नारी शक्ति जैसे नारों पर भी सवाल उठाया.
 
राकेश सिन्हा की फाइल फोटो

Ranchi News: बिहार के जमुई में कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मारपीट और छात्रा से कथित बदसलूकी की घटना को लेकर कांग्रेस ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सड़क पर नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी की घटना सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाती है. मुख्यमंत्री को केवल बयान देने के बजाय इस घटना की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें - 

 

उन्होंने भाजपा के बेटी बचाओ और नारी शक्ति जैसे नारों पर भी सवाल उठाया. राकेश सिन्हा ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल भाषण और पोस्टर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. सरकार को जमीन पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.

 

कांग्रेस नेता ने दिल्ली में नाबालिग लड़की से जुड़े एक अन्य मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध के मामलों में पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. दोषी किसी भी दल, जाति या समुदाय से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

 

राकेश सिन्हा ने जमुई मामले की जांच जल्द पूरी करने और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और जांच में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपने राज्य में बेटियों को सुरक्षित माहौल देने में विफल रहती है तो मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. राकेश सिन्हा ने बिहार सरकार से महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर अपनी जवाबदेही को सार्वजनित रूप से तय करना होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही