Search

 
 
 

झारखंड के अनूप कुमार ने रचा इतिहास, वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए भारतीय टीम में बनाई जगह

Ranchi News : अनूप ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में हासिल की है. यह ट्रायल 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया गया था, जहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम का टिकट कटाया.
 
पहलवान अनूप कुमार

Ranchi News : झारखंड के पहलवान अनूप कुमार ने खेल इतिहास में नया  रिकॉर्ड रच दिया है. वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए चयनित होने वाले अनूप राज्य के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.अनूप ने आईएसएफ (ISF) अंडर-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 3 से 8 दिसंबर तक होने वाले इस विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में वह 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

 

रायपुर ट्रायल में किया क्वालीफाई

अनूप ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में हासिल की है. यह ट्रायल 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया गया था, जहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम का टिकट कटाया.

 

प्रियंका और अंकुश को भी कामयाबी

इस चयन ट्रायल में झारखंड के अन्य एथलीटों ने भी बेहतरीन खेल दिखाया. जेएसएसपीएस खेलगांव की प्रियंका कुमारी ने 40 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया.वहीं, सेंटर ऑफ एक्सलेंस झारखंड के अंकुश कुमार ने भी 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अपना दम दिखाया और तीसरा स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया.

 

खेल जगत में खुशी की लहर

अनूप की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे झारखंड के खेल जगत और कुश्ती परिवार में खुशी की लहर है. झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने इस उपलब्धि को राज्य के स्कूली खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताते हुए अनूप को बधाई दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही