Search

 
 
 

Ranchi News: हरमू चौक पर विकसित भारत बोर्ड को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, प्रशासन से मांगा जवाब

Ranchi News: राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर हरमू चौक का नाम बदला गया है, तो भाजपा को इसका सरकारी आदेश, अधिसूचना और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी सार्वजनिक करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई आदेश नहीं है, तो यह भी बताया जाना चाहिए कि सार्वजनिक स्थल पर बोर्ड किस अनुमति के आधार पर लगाया गया.
 
राकेश सिन्हा

Ranchi News: रांची के हरमू चौक पर भाजपा की ओर से लगाए गए ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ के बोर्ड को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि हरमू चौक सार्वजनिक स्थल है और किसी राजनीतिक दल को अपनी ओर से इसका नाम बदलने या बोर्ड लगाने का अधिकार नहीं है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर हरमू चौक का नाम बदला गया है, तो भाजपा को इसका सरकारी आदेश, अधिसूचना और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी सार्वजनिक करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई आदेश नहीं है, तो यह भी बताया जाना चाहिए कि सार्वजनिक स्थल पर बोर्ड किस अनुमति के आधार पर लगाया गया.

इसे भी पढ़ें - 

 

उन्होंने रांची नगर निगम और जिला प्रशासन से बोर्ड लगाने की अनुमति को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की. राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर बोर्ड बिना अनुमति लगाया गया है, तो प्रशासन को इसे हटाकर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम या ‘विकसित भारत’ लिख देने से वह सार्वजनिक चौक का आधिकारिक नाम नहीं बन जाता. नामकरण के लिए तय सरकारी प्रक्रिया का पालन जरूरी है.

 

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बोर्ड लगाने का मामला नहीं है, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति और प्रशासनिक नियमों से जुड़ा सवाल है. प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि बोर्ड लगाने की अनुमति किसने दी और किस नियम के तहत दी गई.

 

राकेश सिन्हा ने जिला प्रशासन और नगर निकाय से पूरे मामले की जांच कराने, अनुमति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जनता को इस मामले में स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही