Search

 
 
 

सांसद मनीष जायसवाल के विकास कार्यों से बौखला गई है कांग्रेस: धनंजय पुटूस

Ramgarh News: डीएमएफटी किसी विधायक या राजनीतिक दल की निजी राशि नहीं है. इसकी वैधानिक व्यवस्था वर्ष 2015 में MMDR Act में संशोधन के माध्यम से की गई, जिसका उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण है.
 
धनंजय पुटूस, भाजपा नेता

Ramgarh News: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने बिजुलिया तालाब रोड में डीएमएफटी मद से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

 

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि तथा रामगढ़ विधायक ममता देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. विधायक जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति का हम सम्मान करते हैं, लेकिन किसी विकास कार्य को किसी एक जनप्रतिनिधि की निजी देन बताकर श्रेय लेने की राजनीति उचित नहीं है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि डीएमएफटी किसी विधायक या राजनीतिक दल की निजी राशि नहीं है. इसकी वैधानिक व्यवस्था वर्ष 2015 में MMDR Act में संशोधन के माध्यम से की गई, जिसका उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण है.

 

पुटूस ने कहा कि सांसद  मनीष जायसवाल लगातार रामगढ़ एवं हजारीबाग क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत हैं. बिजुलिया तालाब रोड सहित क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर उनके प्रयासों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

 

उन्होंने कहा कि विकास कार्य के कार्यक्रम में व्यवधान डालना उचित नहीं है. लोकतंत्र में किसी योजना को लेकर सवाल उठाने का अधिकार सभी को है, लेकिन विकास कार्यों को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए.

 

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा डीएमएफटी जनता के विकास का पैसा है, किसी की निजी जागीर नहीं. श्रेय की राजनीति नहीं, विकास की राजनीति होनी चाहिए. रामगढ़ का विकास किसी भी राजनीतिक दल की राजनीति से बड़ा है.

 

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों को आपसी राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास एवं जनता के हित में काम करना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही