Search

 
 
 

कांग्रेस ने कहा, पीएम के हर भाषण में कट्टा, कनपटी, तंज कसा, कट्टा सटा कर नीतीश खुद को सीएम घोषित करवा लें

अमित शाह पर हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि वे जब होटल में आते हैं तो लिफ्ट के सीसीटीवी के ऊपर कागज चिपका दिया जाता है. पता नहीं  गृहमंत्री यहां किससे मिलने आते हैं. किसका मुंह छिपाया जाता है. किस बात से वे डर-डर के और छिपकर मिलने आते हैं. कहा कि  होटल वाले को विवश  कर सीसीटीवी पर कागज लगाया जाता है. पवन खेड़ा ने कहा, इसका जवाब अमित शाह को देना चाहिए.
 

Patna :  बिहार की चुनावी रैलियों में पीएम मोदी द्वारा दिये जा रहे भाषणों पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. आज शनिवार को पटना में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम पर हमलावर होते हुए कहा, आज भी प्रधानमंत्री बिहार में घूम रहे हैं. मैंने उनका भाषण सुना है. हर भाषण में वे कट्टा, कनपटी की बात कर रहे हैं.

 

 

 

पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए नीतीश कुमार को  सलाह दी कि कट्टा ले जाकर उनकी(पीएम मोदी) कनपटी पर रखिए और अपने आप को मुख्यमंत्री घोषित करवा लीजिए. क्योंकि वे आपको मुख्यमंत्री नहीं बनानेवाले. पवन खेड़ा ने कहा, राजग में बौखलाहट का आलम है. चिराग पासवान और जदयू के बीच समन्वय की कमी है.  

 

अमित शाह पर हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि वे जब होटल में आते हैं तो लिफ्ट के सीसीटीवी के ऊपर कागज चिपका दिया जाता है. पता नहीं  गृहमंत्री यहां किससे मिलने आते हैं. किसका मुंह छिपाया जाता है.


किस बात से वे डर-डर के और छिपकर मिलने आते हैं. कहा कि  होटल वाले को विवश  कर सीसीटीवी पर कागज लगाया जाता है. पवन खेड़ा ने कहा, इसका जवाब अमित शाह को देना चाहिए.  

 
इस क्रम में पवन खेड़ा ने विश्वास जताया कि  पहले चरण में महागठबंधन लगभग 72 सीट जीतेगा. कहा कि हमारी जीत का कारण दो-तीन अहम मुद्दे हैं. बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा सामने आया है. युवा खुलकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. एंटी इनकंबेंसी हर वर्ग में नजर रही है. पवन खेड़ा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के भाषणों से पहले तो वोट कम हो रहे थे. अब सीटें भी कम हो रही है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही