Search

 
 
 

ओम बिरला की चाय पार्टी का कांग्रेस, सपा, टीएमसी ने किया बहिष्कार, डीएमके ने परंपरा निभाई, शामिल हुई

राज्यसभा की बात करें तो  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी समेत विपक्ष के नेता चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन द्वारा आयोजित चाय पार्टी में शामिल हुए.
 

NewDelhi :  आज गुरुवार को लोकसभा अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गयी. मानसून सत्र का आज अंतिम दिन था. कार्यवाही स्थगित किये जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने परंपरा निभाते हुए चाय पार्टी का आयोजन किया.

 


खबर है कि इस  पारंपरिक चाय पार्टी का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस समेत  इंडिया अलायंस के अधिकतर घटक दलों ने बहिष्कार किया. दिलचस्प बात यह रही कि विपक्ष की प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता ओम बिरला की चाय पार्टी में  शामिल हुए. 

 


सूत्रों के अनुसार पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे. कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने जानकारी दी कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी सहित अन्य  दलों के नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया.

 


यह परंपरा रही है कि सत्र के समापन पर लोकसभा की कार्यवाही स्थगित  होने के बाद  लोकसभा अध्यक्ष की ओर से यह चाय पार्टी आयोजित की जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और सत्तापक्ष के नेताओं सहित विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल होते हैं. 

 

 राज्यसभा की बात करें तो  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी समेत विपक्ष के नेता चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन द्वारा आयोजित चाय पार्टी में शामिल हुए. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही