Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC विवाद में कांग्रेस की दो टूक, दोषियों पर कार्रवाई हो, छात्रों पर राजनीति नहीं

कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा को छात्रों की नहीं, बल्कि अपनी राजनीति की चिंता है. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा को छात्रों की नहीं, बल्कि अपनी राजनीति की चिंता है. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा पहले अपने पुराने वादों का जवाब दे. उन्होंने कहा कि रोजगार, महंगाई, किसानों की आय और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भाजपा देश के युवाओं को जवाब नहीं दे पा रही है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को सच में छात्रों की चिंता होती तो वह केंद्र सरकार से NEET, UGC-NET, रेलवे भर्ती, सेना भर्ती और दूसरी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों पर सवाल पूछती.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी का रुख साफ है. अगर किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा केवल विपक्षी राज्यों में सीबीआई जांच की मांग करती है. अगर उसे जांच एजेंसी पर इतना भरोसा है तो देशभर में हुए पेपर लीक और भर्ती घोटालों की भी सीबीआई से जांच कराने की मांग करनी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों के साथ खड़ी है. पार्टी किसी भी दोषी को बचाने के पक्ष में नहीं है. साथ ही भाजपा से छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही