Search

 
 
 

भाजपा के आंदोलन पर कांग्रेस का तंज, कहा, भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया

भाजपा ने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया और उन्हें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य के उप मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया.
 

 Ranchi :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खोखला आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया और उन्हें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य के उप मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया.

 

भाजपा के शासनकाल में खराब थी कानून व्यवस्था की स्थिति

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सरपरस्ती में एक ओर शहर में अपराध और गांव में उग्रवाद पनप रहे थे.

 

महागठबंधन की सरकार में अपराध और उग्रवाद पर नियंत्रण

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में अपराध और उग्रवाद पर नियंत्रण पाया गया है. उन्होंने कहा कि अगर कहीं अपराध हो भी रहे हैं तो प्रशासन अपराधियों के गिरबां तक पहुंच रहा है

 

भाजपा का संगठन ध्वस्त

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा का संगठन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है.  वह अब कार्यक्रम कर अपने शाख को बचाने का प्रयास कर रही है.  उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद बुरी तरह बेचैन हो गयी  है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही