Search

मंत्री दीपिका पांडे का लगा जनता दरबार, जन समस्याओं का किया समाधान

Ranchi: जन समस्याओं के समाधान के लिए आज कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय में ग्रामीण विकास मंत्री  दीपिका पांडे सिंह ने जनता दरबार लगाया. जिसमें कार्यकर्ता एवं लोगों की समस्याओं से अवगत हुई. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उपस्थित थे. 
केशव महतो ने आम लोगों का कांग्रेस पर विश्वास और भरोसे को देखते हुए सभी मंत्रियों को निर्देशित किया गया है कि हर सोमवार को जनता दरबार का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया जाएगा. 


उन्होंने कहा कि हर जनता दरबार में जनता की समस्याओं को पूरी तरह से सूचीबद्ध किया जाएगा और समय-समय पर मंत्रियों द्वारा जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में की जा रही कार्रवाइयों का प्रगति प्रतिवेदन भी कांग्रेस मुख्यालय में भेजा जा रहा है.


दीपिका पांडे ने पत्रकरों से बात कर कहा कि हमारे समक्ष कई मामले सामने आए कई प्रखंडों में वर्षों से जमे पदाधिकारी के तबादले, सड़क निर्माण, चिकित्सा के अलावे अन्य मामले भी सामने आए हैं. ग्रामीण विकास से सड़क निर्माण का मामला भी आया है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी. 
लेकिन सड़क निर्माण की प्रक्रिया में समय लगता है. जनता दरबार कांग्रेस की ओर से यह एक बेहतरीन पहल है, जिसमें जनता हमसे संवाद कर अपनी बातों को रखती है, हम हर समस्या के समाधान के लिए सजग हैं.


हमारा प्रयास है कि जो सामान्य प्रक्रिया के तहत दूर होने वाली समस्याएं हैं, वह तुरंत दूर हो. कई समस्याओं पर विभिन्न जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है, जिन मुद्दों पर ज्यादा फॉलोअप की आवश्यकता होगी, उसे विभागीय स्तर पर करके प्रदेश कार्यालय को सूचित किया जाएगा. प्रत्येक आवेदनकर्ता को समस्या का समाधान होने के बाद सूचित किया जाएगा.


दीपिका पांडे के समक्ष 63 लोगों ने अपनी समस्याओं पर रखा. जनता दरबार में आए मामलों में पथ निर्माण से नौ, तबादला से तीन, जमीन संबंधी आठ,अबुआ आवास से चार, कर्ज माफी से तीन, आर्थिक सहायता के संदर्भ में दो, इलाज संबंधी चार के अलावा अन्य विभिन्न मसलों पर लोगों ने अपनी समस्याएं रखी. 


कृषि विश्वविद्यालय के सैकड़ों मजदूरों ने अपनी समस्याओं को रखा. कमलाकर शर्मा ने भूमि अधिग्रहण,हुसैन अंसारी ने जमीन एवं सड़क संबंधी, महिला स्वयं सहायता समूह रामगढ़ की प्रतिनिधियों ने कर्ज माफी, वेदांत कौस्तव ने सिल्ली में सड़क निर्माण में अनियमिता के संदर्भ में अपनी बातें रखी. जनता दरबार में कमल ठाकुर, अभिलाष साहू,राजन वर्मा,नरेंद्र लाल गोपी,राजीव चौधरी अजय जैन,प्रशांत पांडे भी उपस्थित थे.

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//