Search

 
 
 

मोदी की अपील पर कांग्रेस का तंज, गर्मी तो झेल लेंगे, भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से जनता के पसीने छूट रहे

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा था कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें.
 

NewDelhi : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भीषण गर्मी से बचाव के लिए जनता से की गयी अपील पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा है.

 

 

श्री खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं. अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी? 

 

दरअसल पीएम मोदी द्वारा आम जनता से गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की गयी थी.

 

इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा.  

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा था कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें.

 

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ख़ुद को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें. ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है. यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें.

 

मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके.

 

इस क्रम में पीएम मोदी ने गर्मी से बीमार पड़े लोगों को ओआरएस देने का आग्रह करते हुए बच्चों, बुज़ुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों से विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही